धनबाद/आसनसोल। धनबाद होकर ओडिशा से लाखों का गांजा लेकर तस्कर आसनसोल पहुंचा। लेकिन, उसे खपाने से पहले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कई पैकेट में 25 किलो गांजा था। जिसे वाहन में जहां तहां छिपाकर रखा था। गांजे की खेप ओडिशा के मुनीगुड़ा से खरीद कर लाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार भारत में सबसे अधिक गांजे की खेती ओडिशा में होती है। इसके अलावा झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में भी गांजे की खेती की जाती है। भारत में रोजाना करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। गांजे की खेप ट्रेन और सड़क मार्ग से कई तरह के वाहनों से लाया जाता है। धनबाद में भी सैकड़ों बार धनबाद स्टेशन और जिला के कई थाना क्षेत्रों में पकड़ा जा चुका है। लोगों का कहना है कि आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस से सेटिंग नहीं होने पर ही तस्कर गांजे के साथ पकड़े जाते हैं। धनबाद, आसनसोल, गिरिडीह समेत कई जिलों और राज्यों में बाजार और गलियों में दिन रात पुलिस की जानकारी में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आसनसोल के फतेहपुर स्थित बराचक स्टेशन रोड इलाके में छापेमारी की और तस्कर समेत लाखों का गांजा बरामद किया। गांजा का पैकेट चार बैग में भरा हुआ था। जिसे पहले ओडिशा से ट्रेन से तस्कर लेकर धनबाद पहुंचा, फिर पैसैंजर ट्रेन से बराचक स्टेशन आया। यहां से टोटो किराया पर लेकर खरीदार के पास जा रहा था, तभी पकड़ा गया। पकड़ाया तस्कर आसनसोल के मोहिशीला का दुर्गेश सिंह है।
